सोनभद्र। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) शाखा सोनभद्र का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया के तहत 25 से 28 जुलाई 2026 तक नामांकन हुआ, जिसमें कुल आठ पदों के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रत्येक पद पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06 अगस्त 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जी.एस. यादव ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा की उपस्थिति में सभी आठ प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। निर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. राजेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, डॉ. सुमन कुमार जायसवाल एवं डॉ. गुरु प्रसाद मौर्य को उपाध्यक्ष, डॉ. मोनिका सिंह को महिला उपाध्यक्ष, डॉ. मुन्ना प्रसाद को कोषाध्यक्ष, डॉ. गिरधारी लाल को संपादक तथा डॉ. संग्राम सिंह को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य चुना गया। वहीं सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से डॉ. अखिलेश सिंह को शाखा का सचिव नियुक्त किया। निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का आह्वान किया।
Author: Pramod Gupta
Hello









