October 10, 2026 4:28 am

आटा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण, लैब जांच के लिए भेजे गए नमूने

सोनभद्र। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग की टीम ने जनपद में संचालित आटा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर आटे के नमूने संग्रहित किए और जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिए। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के निर्देश पर की गई है। हाल के दिनों में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों तथा पूर्व में हुई जांच में आटे में शैलखड़ी (सोप स्टोन), चावल आदि की मिलावट की आशंका सामने आने के बाद विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत 5 अगस्त 2026 को टीम ने लसड़ा, पोस्ट अवछोर, थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित अनन्या फूड किंग इंडस्ट्रीज प्रा. लि. तथा शरद इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इकाइयों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री को पैलेट पर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। वहीं शरद इंडस्ट्रीज में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए सुधार सूचना जारी की गई। दोनों प्रतिष्ठानों से नियमानुसार 5-5 किलोग्राम गेहूं के आटे के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। साथ ही शेष 3-3 किलोग्राम आटे के पैकेट सील कर संबंधित प्रतिष्ठानों के स्वामियों की अभिरक्षा में सौंप दिए गए। इसके अलावा ग्राम सिरसाई, घोरावल स्थित मां वैष्णो इंडस्ट्रीज का भी निरीक्षण किया गया, जहां से गेहूं के आटे का नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।विभाग ने बताया कि खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!