October 10, 2026 4:28 am

गैंगस्टर एक्ट में बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपी का ट्रक कुर्क

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के ट्रक को कुर्क कर अपने कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस ने थाना बभनी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 100/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में नामजद अभियुक्त मनोज यादव पुत्र रामअवतार यादव निवासी कटघरा,थाना मधुवन,जनपद मऊ,के विरुद्ध कार्रवाई किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पूर्व से संबंधित मामले में जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध है। जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र के 28 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अभियुक्त से संबंधित ट्रक संख्या यूपी-64 टी-5150 को बुधवार को नियमानुसार कुर्क/जब्त कर लिया गया।इसके बाद वाहन को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए थाना बभनी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया।कार्रवाई में थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह,उपनिरीक्षक कमलकांत पांडे तथा हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव की सक्रिय भूमिका रही।थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!