October 10, 2026 4:59 am

तीन दिवसीय डीएवी जोनल खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का भव्य समापन

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में आयोजित तीन दिवसीय डीएवी जोनल खेल प्रतियोगिता महाकुंभ का समापन गुरुवार सोनशक्ति स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद परियोजना के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी रहे। उनके साथ महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी तथा डीएवी जोन–डी की एआरओ संध्या पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। लगातार सावन की फुहार चलती रही और बालिकाओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ खेल प्रतियोगिता जैसे हाई जम्प, ट्रीपल जम्प, लांग जंप, रिले रेस, वालीबॉल, जेबलिंग, डिस्कस, शॉटपुट,टेबल टेनिस, बैडमिंटन, योगा आदि में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सभी विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित करते हुए उसका उत्साह वर्धन किया। ओवर-ऑल विजेता का ट्रॉफी डीएवी अनपरा तथा द्वितीय ट्रॉफी डीएवी ओबरा एवं तृतीय स्थान की ट्रॉफी डीएवी खड़िया को मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया। एनटीपीसी रिंहद की ओर से सभी प्रतिभागी छात्राओं एवं खेल अधिकारियों को उपहार एवं टी शर्ट प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं। वरिष्ठ शिक्षक आर के झा ने प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों विशेषकर एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने खेल समापन की घोषणा की। तत्पश्चात सस्वर शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई, प्रिंसिपल रचना दुबे, दीपा शरण, दीपा पांडे, हरिकेश यादव केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल अनुराग प्रकाश, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक कुमार चौधरी एवं के के सिंह अभिभावक प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा आदि के साथ सैकड़ों अभिभावकों के साथ पूरा विद्यालय परिवार पूर्ण मनोयोग से शामिल रहा। आज के कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संदीप दुबे एवं कक्षा ग्यारहवीं का छात्रा एनी नाज तथा अंश सिंह ने किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!