October 10, 2026 4:59 am

मौत बनकर ढहा पुराना मकान, एक परिवार के छह सदस्य काल के गाल में समाए

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार तड़के नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली गांव में करीब 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार महुली गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव का मकान काफी पुराना और जर्जर था। गुरुवार तड़के करीब दो बजे अचानक पूरी इमारत ढह गई। तेज धमाके और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी राहत एवं बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव, माधव और मासूम अद्विक की मौत हो गई। वहीं प्रमोद श्रीवास्तव के 28 वर्षीय पुत्र अमन किसी तरह सुरक्षित बच गए। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा जर्जर भवनों की समय रहते पहचान और आवश्यक कार्रवाई की जरूरत को भी उजागर करता है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!