कानपुर। मर्सी मेमोरियल स्कूल में आयोजित इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर मिसाल देखने को मिली। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा-2 के छात्र रेहान सिद्दीकी ने महिषासुर का प्रभावशाली रूप धारण कर प्रस्तुति दी, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
छात्र की वेशभूषा, अभिनय और आत्मविश्वास ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर में भाईचारे, सौहार्द तथा सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 243









