सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घर लौटते समय दो युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। घर पहुंचने पर किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।परिजनों की तहरीर पर ओबरा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है तथा आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह मामला आरोपों पर आधारित है। जांच पूरी होने तक आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
Author: Pramod Gupta
Hello









