October 10, 2026 4:59 am

तेज रफ्तार वाहन ने ली दो जिंदगियां, बाइक सवार युवक व बुजुर्ग महिला की मौत

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर फ्लाईओवर के समीप वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर चार लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर जा गिरे। हादसे में परही, रॉबर्ट्सगंज निवासी सुभाष यादव उम्र 27 वर्ष तथा तेतरा देवी उम्र 70 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला ने पुलिस को बताया कि काले रंग की एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा फरार वाहन की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और फरार वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!