October 10, 2026 4:59 am

छात्र बने सड़क सुरक्षा के दूत, यातायात नियमों का लिया संकल्प

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता अभियान के तहत बुधवार को डीएवी इंटर कॉलेज, चुर्क तिराहा, रॉबर्ट्सगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेन्द्र सिंह एवं उपनिरीक्षक यातायात तीरथलाल ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के पालन तथा सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राहत योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना मानवता का सबसे बड़ा कार्य है। आमजन बिना किसी भय या संकोच के दुर्घटना पीड़ित की सहायता कर सकते हैं। साथ ही योजना के तहत उपलब्ध प्रावधानों और दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित हो। पुलिस ने जनपदवासियों से भी अपील की है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!