October 10, 2026 4:28 am

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, करंट लगने से युवक अस्पताल पहुंचा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बकथरी गांव में मंगलवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्युत पोल पर कार्य कर रहे एक युवक को अचानक करंट लग गया, जिससे वह करीब पांच मिनट तक पोल पर ही फंसा रहा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भिजवाया। जानकारी के अनुसार बकथरी निवासी विनोद कुमार पासवान विद्युत पोल पर बिजली संबंधी कार्य कर रहे थे। आरोप है कि कार्य शुरू कराने से पहले संबंधित लाइन का शटडाउन नहीं लिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर मौजूद जेई अरुण पाल की उपस्थिति में बिना लाइन बंद कराए ही युवक को पोल पर चढ़ाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पोल पर चढ़ते ही विद्युत प्रवाहित हो गई और विनोद कुमार पासवान करंट की चपेट में आ गए। वह करीब पांच मिनट तक पोल पर ही तड़पते रहे। घटना देख ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराकर किसी तरह उन्हें नीचे उतारा। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद संबंधित जेई मौके से चले गए, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा घायल के समुचित उपचार की मांग की है। हालांकि, इस मामले में बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के वास्तविक कारण और जिम्मेदारी का निर्धारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!