सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) पिंडारी ग्राम पंचायत के टोला संचीराढांड में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में 35 वर्षीय छोटेलाल पुत्र जागीरथी गंभीर रूप से झुलस गए जिनकी अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। वहीं हादसे के वक्त पास में मौजूद उनकी 12 वर्षीय बेटी रिया भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गई थी।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 369









