October 10, 2026 4:28 am

शांति भंग करने की आशंका में पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में विवाद व हंगामा कर रहे चार व्यक्तियों को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेजा है।​ पहला मामला उपनिरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय अपनी टीम के साथ प्रार्थना पत्रों की जांच के लिए पिण्डारी गांव पहुंचे थे। वहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी बहस हो रही थी। पुलिस के समझाने-बुझाने के बावजूद दोनों पक्ष नहीं माने और पुलिस के सामने ही मारपीट पर आमादा हो गए। शांति व्यवस्था बिगड़ने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने ​दीपनारायण,​ रामप्रताप,​ संदीप कुमार सभी निवासी पिंडारी को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद पुलिस टीम जरहा गांव मेंआवेदिका मतरानी पत्नी सत्यनरायन के शिकायती पत्र की जांच करने पहुंची। मामला लड़की से मोबाइल पर बातचीत को लेकर उपजे तनाव से जुड़ा था। पुलिस जब दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी तभी विपक्षी रामकेश्वर आवेदिका और उसकी पुत्री से विवाद करने लगा। पुलिस के समझाने पर पीड़िता पक्ष तो शांत हो गया लेकिन रामकेश्वर उग्र होकर विवाद बढ़ाने लगा स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया।
​
​

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!