सोनभद्र। रेणुकूट क्षेत्र के डोंगिया नाला में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 363









