October 10, 2026 4:59 am

अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों और मकान में घुसा, पूर्व प्रधान का पुत्र गंभीर घायल

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी स्थित विंध्य ऑटो सेल्स पेट्रोल पंप के समीप सोमवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार एक खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकानों और एक मकान में जा घुसा। हादसे में तीन प्रतिष्ठान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मकान में सो रहे पूर्व प्रधान के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार वाराणसी की ओर से चोपन जा रहा खाली ट्रेलर अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठा। सबसे पहले ट्रेलर सुनील मौर्य की टायर मरम्मत की दुकान से टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा हवा भरने की टंकी समेत अन्य उपकरण नष्ट हो गए। इसके बाद ट्रेलर फतेह मोहम्मद के होटल में जा घुसा, जिससे होटल को भी भारी नुकसान पहुंचा। बेकाबू ट्रेलर इसके बाद पास स्थित एक मकान से टकरा गया। मकान में सो रहे पूर्व प्रधान के पुत्र रामलखन यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के कारण मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में दुकानों, मकान और अन्य सामान को मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुर्घटना के बाद देर रात तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!