सोनभद्र। बीजपुर(विनोद गुप्त)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिंडारी में रविवार की रात्रि अचानक बदले मौसम और वज्रपात ने एक गरीब पशुपालक पर दुःखों का पहाड़ तोड़ दिया।घर के बाड़े में बंधी तीन बकरियों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।पिंडारी गांव निवासी पशुपालक सुभाष ने बताया कि रविवार रात अचानक मौसम बिगड़ने के बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी।इस दौरान उनके घर के बाड़े में बंधी तीन बकरियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं।सोमवार सुबह जब वह पशुओं को देखने बाड़े में पहुंचे तो तीनों बकरियों को मृत पड़ा देख उनके होश उड़ गए।अचानक हुई इस अनहोनी से पीड़ित पशुपालक के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आजीविका का जरिया छिन जाने से परिवार परेशान है।पीड़ित सुभाष ने सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल और पशु चिकित्साधिकारी को पत्र देकर उचित कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पशुचिकित्साधिकारी डॉ. राहुल राज ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया।डॉ. राहुल राज ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों बकरियों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण हुई है।









