October 10, 2026 3:14 am

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई इलाज के दौरान युवक की मौत

सोनभद्र। ​बीजपुर(सोनभद्र):स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव निवासी रविशंकर साहनी पुत्र दयाशंकर साहनी रविवार की शाम किसी काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बैढ़न थाना क्षेत्र में उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि रविशंकर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया।सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उनका इलाज करा रहे थे।हालांकि गंभीर चोटों के कारण मध्यरात्रि के समय युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते हीअस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना पाकर पहुंची बैढ़न कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।सोमवार शाम परिजन शव को लेकर अपने पैतृक निवास जरहा पहुंचे जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!