October 10, 2026 4:28 am

श्रावण मास में शिवद्वार मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा

सोनभद्र। श्रावण मास के दौरान शिवद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने घोरावल थाना क्षेत्र स्थित शिवद्वार मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर और आसपास तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया और ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी पूरे परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी ने निर्देश दिया कि श्रावण मास में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को श्रावण मास के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!