October 10, 2026 4:28 am

मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, सर्राफा व्यापारी से लूटे गए ₹62.22 लाख के जेवर बरामद

– पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश, साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार; तमंचा, बाइक व भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस, एसओजी और दुद्धी पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी बदमाश पंकज साह निवासी धूरीताल, थाना बैढ़न (सिंगरौली, मध्य प्रदेश) को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी संजय साकेत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को शीशटोला जंगल के पास सर्राफा व्यापारी कुलधीर कुमार से चाकू की नोक पर सोने-चांदी के आभूषणों एवं नकदी से भरा बैग लूट लिया गया था। इस मामले में पहले ही दो आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके थे, जबकि पंकज साह और उसके साथी पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना पर अरझट पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पंकज साह के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ₹1,500 नकद बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाया गया लूट का बैग भी बरामद कर लिया गया, जिसकी पहचान पीड़ित व्यापारी ने की।पुलिस ने बरामद बैग से करीब 12.5 किलोग्राम चांदी, 225 ग्राम सोना, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, खाता-बही, बिल पर्चियां, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन तथा अन्य सामान बरामद किया है। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत ₹62.22 लाख बताई गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सोनभद्र और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, डकैती की तैयारी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में कराया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!