सोनभद्र। (चुर्क) सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर पंचमुखी महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में सहयोग किया। सावन के प्रथम सोमवार पर पंचमुखी महादेव मंदिर में दिनभर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। शिवभक्तों की आस्था और उत्साह ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया।
Author: Pramod Gupta
Hello









