October 10, 2026 4:28 am

बारिश का कहर बीजपुर बकरिहवा उपकेंद्र से पोषित गाँवों में 24 घण्टा से बिजली गुल

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) मानसून के बारिश का कहर बिजली विभाग पर इस कदर हॉबी है कि बितरण निगम की सभी तैयारी की पोल खुल गयी है। बीजपुर और बकरिहवा उपकेंद्र से संचालित सभी फीडर की बिजली सप्लाई पिछले तीन से तो कहीं 24 घण्टा से प्रभावित है। बिजली सप्लाई बंद होने से सैकड़ो गाँवो में अंधेरा पसरा पड़ा है तो पेयजल की किल्लत शुरू हो गयी है। कामकाजी घरेलू महिलाओं को किचन आदि के कार्य मे परेशानी उठानी पड़ रही है तो बच्चों की पढ़ाई लिखाई सब चौपट होने के कगार पर है। बताया जाता है कि सर्वाधिक फाल्ट की हालत जर्जर उपकरण और पहले से तैयारी के अभाव में की गई दुर्बयवस्था और रखरखाव को लोग जिम्मेदार मान रहे हैं। बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी इस पर दोनों उपकेंद्र के जेई ने कहा अभी कुछ कहा नही जा सकता बरसात से सभी लाइन फाल्ट में है ठीक कराने की कोशिश जारी है। अब सवाल उठता है कि अगर बारिश का सिलसिला और कई दिन तक ऐसे चला तो घरो में रौशनी के लिए और जलालत झेलनी पडेगी। इस बाबत उपखण्ड अधिकारी शिवम गुप्ता ने कहा मैं दिखवाता हूँ कोशिश है जल्द सभी आपूर्ति बहाल कराई जाय।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!