October 10, 2026 4:59 am

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर अमवार में फिर चोरी

सोनभद्र। (दुद्धी) श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर (अमवार) के मुख्यद्वार का ताला बीती रात्रि चोरों ने तोड़ कर दान पेटी को खंगाल ले गए। घटना की जानकारी आज सोमवार सुबह तब हुई जब मंदिर पुजारी प्रतिदिन की भांति पूजा करने पहुंचे।उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार के दरवाजे पर लगे सिटकिनी और ताले दोनों को तोड़ कर हटा दिया गया है वहीं दान पेटी का ताला भी तोड़ कर उसमें रहे चढ़ावा के भेट भी चोरी हो गए है। घटना से क्षेत्र के भय का माहौल है। बीते 27 जून को भी इसी तरह की घटना हुई थी। जिसकी सूचना कार्यदाई संस्था ने पुलिस चौकी को दी थी लेकिन पुनः चोरी की पुनरावृत्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!