सोनभद्र। मैहर धाम से दर्शन कर वापस लौटते समय एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार महिला ट्रेन संख्या 15074 सिंगरौली–त्रिवेणी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज के बीच उनका पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। लापता महिला की पहचान कलावती देवी पत्नी लाल बिहारी गुप्ता निवासी ग्राम रामगढ़ थाना पन्नूगंज सोनभद्र के रूप में हुई है। उनका रंग गोरा कद लगभग 4 फीट 8 इंच है। घटना के समय उन्होंने नारंगी रंग की साड़ी पहन रखी थी। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कलावती देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल मोबाइल नंबर 8922973463, 8737001157 अथवा 6392220177 पर संपर्क करें, ताकि उन्हें सकुशल उनके परिवार से मिलाया जा सके।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 431









