October 10, 2026 5:15 am

पुरानी जमीनी रंजिश में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला, दो घायल

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में गुरुवार सुबह खेत में घोड़ा बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुरानी जमीनी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किए जाने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार खेत में घोड़ा बांधने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के प्रेमचंद, नंदू, दिनेश और शोभनाथ ने लाठी-डंडों तथा कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में बृजेश्वर (55) पुत्र बलवीर निवासी कोंगा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से नंदू भी घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बभनी भेजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि घोड़ा बांधने को लेकर पुरानी रंजिश के चलते विवाद होने की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है और प्राप्त शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!