October 10, 2026 5:15 am

सफाई व्यवस्था को लेकर काशीराम आवास के लोगों का प्रदर्शन, नियमित सफाई की उठाई मांग

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र के हाइडील मैदान के पास स्थित काशीराम आवास परिसर में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण परिसर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। उनका आरोप है कि नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आवास में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि काशीराम आवास परिसर की नियमित सफाई कराई जाए तथा जल निकासी और स्वच्छता की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गंदगी और बीमारी के खतरे से लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन में नसीबु, पुष्पा, जुगुन, सुशीला, सुशीला देवी, साहिल, दीपू, चंद्रवंशी सहित अन्य स्थानीय निवासी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!