October 10, 2026 5:15 am

निष्पक्ष पत्रकारिता के ध्वजवाहक वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ नहीं रहे, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

सोनभद्र। वरिष्ठ पत्रकार एवं पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रामनारायण सर्राफ का गुरुवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले लगभग एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से जिले के पत्रकारिता जगत, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रामनारायण सर्राफ ने कई दशकों तक दैनिक जागरण से जुड़े रहकर निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता की। अपनी सरलता, स्पष्ट लेखनी और सामाजिक सरोकारों के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई। पत्रकारिता के साथ-साथ वे एक प्रतिष्ठित एवं सफल व्यापारी के रूप में भी सम्मानित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतक रॉबर्ट्सगंज स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पैतृक आवास रामगढ़ ले जाया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे लोगों ने रामनारायण सर्राफ के निधन को जनपद की पत्रकारिता और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। रामनारायण सर्राफ का निधन सोनभद्र की पत्रकारिता के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत माना जा रहा है। उनकी निष्पक्ष लेखनी, सामाजिक प्रतिबद्धता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण सदैव नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!