October 10, 2026 5:15 am

चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार के कपड़े व मोबाइल बरामद

सोनभद्र। पिपरी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ₹20 हजार मूल्य के चोरी के कपड़े, एक मोबाइल फोन तथा ₹1,250 नकद बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह चौकी प्रभारी रेनुकूट जितेंद्र सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा-रनटोला मार्ग स्थित पुलिया के पास से चोरी के मुकदमे में वांछित अयोध्या प्रसाद, निवासी सुपाचुआ, म्योरपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 जीन्स, 3 टी-शर्ट, 2 शर्ट, 1 फ्रॉक, लावा कंपनी का एक की-पैड मोबाइल फोन तथा ₹1,250 नकद बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹20 हजार है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!