सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चतरा-बंजरिया मार्ग पर ओरगाई गांव के समीप बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने बिछिया निवासी श्याम बाबू पुत्र छोटेलाल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार संडी गांव निवासी श्याम सुंदर पुत्र दुलारे तथा अनिल पुत्र ददऊ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा में उपचार किया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









