सोनभद्र। सावन माह में कांवड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुगम बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राज के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान रात्रि में चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जनपद के मुख्य चौराहों, होटल-ढाबों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
राज सोनभद्र।









