October 10, 2026 5:09 am

अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, 9 अस्पताल व पैथोलॉजी केंद्र सीज

– डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश पर चला विशेष अभियान, कई अस्पतालों को नोटिस जारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों, क्लीनिकों, पैथोलॉजी एवं कलेक्शन सेंटरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज एवं घोरावल क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान मानकों का उल्लंघन एवं बिना वैध अभिलेखों के संचालित संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। निरीक्षण में कलावती क्लीनिक, घोरावल, विश्वास हॉस्पिटल, हेल्थ केयर हॉस्पिटल तथा सम्राट हॉस्पिटल, घोरावल के ओपीडी एवं ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को सीज कर दिया गया। वहीं गुड हेल्थ हॉस्पिटल और सीटी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) भी सील किए गए। इसके अलावा धनवंतरी हॉस्पिटल (छपका), आशीर्वाद हॉस्पिटल (छपका), कृष्णा हॉस्पिटल, न्यू यथार्थ हॉस्पिटल (उरमौरा), ओम हॉस्पिटल (उरमौरा) तथा ओम हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर (रोडवेज बस स्टैंड, रॉबर्ट्सगंज) को कमियों के संबंध में नोटिस जारी करते हुए निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी एवं कलेक्शन सेंटरों की भी जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर न्यू अंशिका पैथोलॉजी, डॉ. लाल पैथोलॉजी (शाहगंज एवं घोरावल) तथा निशान हॉस्पिटल के सामने संचालित पैथोलॉजी, रॉबर्ट्सगंज को सीज कर दिया गया। वहीं लाइफ लाइन हॉस्पिटल, उरमौरा के विरुद्ध भी सीज की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बिना मानक एवं बिना वैध पंजीकरण के संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि उपचार के लिए केवल पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त अस्पतालों तथा पैथोलॉजी केंद्रों का ही चयन करें, ताकि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!