सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय पुलिस ने बुधवार को डोडहर गांव में आपस में झगड़ा कर रहे दो पक्षों के कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।थाना अध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच के सिलसिले में ग्राम डोडहर पहुंची थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि एक शिकायती प्रार्थना पत्र को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी बहस हो रही थी। दोनों पक्ष आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा थे। पहला पक्ष राहुल कुमार निवासी जरहा, शक्ति कुमार निवासी पिण्डारी एवं सुमन निवासी डोडहर व दूसरे पक्ष रूपा रानी, निक्ति, संतोष एवं प्रभावती देवी निवासी ग्राम डोडहर को पुलिसकर्मियों द्वारा काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन माहौल शांत नहीं हुआ और वे लगातार विवाद पर उतारू रहे।क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सम्भावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए उप-निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रकाश कुमार और महिला कांस्टेबल रागिनी श्रीवास्तव की टीम ने दोपहर में सभी सातो अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत शांति भंग में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय दुद्धी प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया।
Author: Pramod Gupta
Hello









