October 10, 2026 5:09 am

लोकतांत्रिक तरीके से शिवम बने हेड बॉय तो दुर्गा हेड गर्ल

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से हेड बॉय, हेड गर्ल, डिप्टी हेड बॉय एवं डिप्टी हेड गर्ल का चुनाव मतदान प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न कराया गया, जिसमें कक्षा सातवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका बखूबी निभाते हुए निष्पक्ष मतगणना कराकर विजय उम्मीदवारों की घोषणा की। चयनित हेड बॉय शिवम तिवारी, हेड गर्ल दुर्गा गुप्ता, डिप्टी हेड बॉय श्रेयांश पांडे, एवं डिप्टी हेड गर्ल दिव्या तिवारी, स्पोर्ट्स कैप्टन कुमार गौरव, कल्चरल कैप्टन कुमारी प्रीति को विद्यालय के प्रार्थना सभागार में आयोजित विशेष समारोह के दौरान प्राचार्य राजकुमार ने सम्मानित किया। इसी के साथ दयानन्द सदन के कप्तान अनुराग दुबे एवं प्रीति राज, अरविंद सदन के कप्तान शॉर्य प्रताप सिंह एवं काजल,विवेकानंद सदन के कप्तान हर्षित श्रीवास्तव एवं एनी नाज एवं श्रद्धानंद सदन के कप्तान अर्पित कुमार एवं वंदना कुमारी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी निर्वाचित एवं चयनित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनसे विद्यालय की गरिमा बनाए रखने ,अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का दिशा निर्देश दिया। उन्होंने चुनाव में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता प्रत्येक छात्र के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है। इस चुनावी प्रक्रिया को सफल बनाने में विजय तिवारी, डॉ राजेश श्रीवास्तव,समता सिंह रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, शगुफ्ता शबनम, अरूण कुमार सिंह, नम्रता चौधरी, शुभम गुप्ता, सुभेंन्द्र मोहन, कंचन कुमारी, पूजा सिंह, पुष्कर, पंकज मिश्रा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सामाजिक विज्ञान विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने निर्वाचित एवं चयनित छात्र- प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। आज के कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी शिक्षक संदीप दुबे के निर्देशन में रितांशु गुप्ता एवं कशफ ने किया। डॉ आर के झा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!