October 10, 2026 5:09 am

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र। घोरावल-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम (45) पुत्र काशी गौड़, निवासी शाहगंज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रेम मंगलवार शाम काम समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोरावल-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। देर रात राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!