October 10, 2026 5:09 am

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब व 200 किलो लहन नष्ट

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र तथा उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सोनभद्र के नेतृत्व में संचालित किया गया।अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-02 (दुद्धी) रविनंदन ने आबकारी स्टाफ एवं स्थानीय कोतवाली दुद्धी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से धनौरा, बीडर, खजूरी, स्वीपर बस्ती, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा संदिग्ध घरों, झुग्गी-झोपड़ियों व अन्य संभावित स्थानों पर सघन दबिश एवं छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लगभग 15 लीटर कच्ची शराब एवं करीब 200 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मौके पर संचालित दो अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर लहन को नष्ट कराया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई तथा अधिकृत आबकारी दुकानों का निरीक्षण कर उनके संचालन की नियमित जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!