October 10, 2026 5:09 am

भगवान जगन्नाथजी का बहुदा यात्रा भक्तिमय वातावरण में संपन्न

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति एवं रिहंद पूजा समिति द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा के अंतिम दिन गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर तक की पावन बहुदा यात्रा श्रद्धा उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के पावन रथ को खींचकर पुण्य का लाभ उठाया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो भगवान का दर्शन पूजन करते रहे।जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। बहुदा यात्रा जो कल्याण केन्द्र से निकली श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ भजन कीर्तन करते नाचते गाते रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी सी साहू ने कहा कि भगवान जगन्नाथ रथयात्रा धार्मिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सेवा,प्रेम और मानवता का संदेश देती है। परियोजना प्रमुख और इस धार्मिक कार्यक्रम में राजा की भूमिका निभाने वाले कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने देश एवं समस्त जनमानस की सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की। इस शोभा यात्रा में 7 परियोजना प्रमुख संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी,एन एस कोरंगा, अमित सिक्दर, उपाध्यक्ष जी सी साहू, सुनील बास्के, आर एन वर्मा, महासचिव प्रमोद द्विवेदी, शशांक मालवीय, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अनंत मोहन, बीएमसी के अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस एन पाठक के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य का लाभ उठाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी एवं रिहंद पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं, स्वयं सेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस रथयात्रा में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!