October 10, 2026 5:09 am

पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 7.20 लाख रुपये नगद समेत दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शक्तिनगर में दर्ज चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.20 लाख रुपये नगद, एक पासबुक, पैन कार्ड, चोरी की रकम से खरीदी गई यामाहा मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति, वाहन एवं वांछित अभियुक्तों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने थाना शक्तिनगर पर दर्ज मु0अ0सं0 85/2026 (धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बीएनएस) से संबंधित चोरी के मामले में वांछित अजय कुमार (21 वर्ष) एवं पिंटू उर्फ ननकी (23 वर्ष), निवासी एमजीआर बस्ती, थाना शक्तिनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹7,20,000 नकद, एक पासबुक, एक पैन कार्ड, चोरी की धनराशि से खरीदी गई यामाहा मोटरसाइकिल (वाहन संख्या BE04AP7121) तथा एक लोहे की रॉड (रम्मा) बरामद हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल मान सिंह यादव, दिनेश कुमार भारती, मुनीष कुमार तथा कांस्टेबल अमृत लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!