October 10, 2026 5:09 am

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा की शिष्टाचार मुलाकात

सोनभद्र। पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन कुमार नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनपद सोनभद्र में पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सोनभद्र जनपद की संगठनात्मक स्थिति से अवगत कराया तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखने का संदेश दिया। मुलाकात के दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों, जनसंपर्क अभियान तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। पूर्व सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से जनपद में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!