October 10, 2026 5:09 am

संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई लक्ष्मीबाई केलकर की जयंती

सोनभद्र। (दुद्धी) सरस्वती शिशु मंदिर, दुद्धी में शुक्रवार को राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापक वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर की जयंती “संकल्प दिवस” के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके राष्ट्रसेवा के कार्यों एवं महिलाओं के संगठन निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया। बच्चों को बताया गया कि राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना वर्ष 1936 में राष्ट्रहित एवं भारतीय संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से की गई थी, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला इकाई है। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की रेणुकूट जिला कार्यवाहिका राखी जायसवाल ने विद्यार्थियों को बौद्धिक संबोधन देते हुए राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की महिलाओं सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर रविंद्र जायसवाल, विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!