October 10, 2026 5:09 am

पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना दुद्धी पुलिस ने अपर सिविल जज (जू. डिवीजन), दुद्धी द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम सुगबामान निवासी उमेश पुत्र रामधनी, ग्राम कोरची निवासी शिवनाथ पुत्र गोबिन्द तथा ग्राम अमवार निवासी सोमारू पुत्र भरत शामिल हैं। इनके विरुद्ध विभिन्न मामलों में भारतीय न्याय संहिता (पूर्व में भारतीय दंड संहिता) की संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी भागीचन्द्र तथा आरक्षी तेजप्रकाश शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!