October 10, 2026 5:09 am

मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना में ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का चयन

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन हेतु ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। योजना के लिए प्राप्त 506 आवेदनों में से ऑनलाइन एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से 28 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उनकी आय और जीवन स्तर में वृद्धि करना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के अभिलेखों का परीक्षण पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही उनके बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में भविष्य में प्राप्त होने वाले आवेदनों के आधार पर भी पारदर्शी ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र पशुपालकों को योजना का लाभ मिल सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!