October 10, 2026 5:09 am

बरसात में बिजली से रहें सतर्क, छोटी सी लापरवाही बन सकती है जानलेवा

सोनभद्र। बरसात के मौसम में जलभराव और नमी के कारण विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों, टूटे या झूलते तारों के साथ ही घरों में लगे विद्युत उपकरणों से करंट लगने का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए विद्युत विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों तथा टूटे अथवा झूलते विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। गीले हाथों से स्विच, प्लग या किसी भी विद्युत उपकरण को न छुएं। यदि घर में पानी भर जाए तो तुरंत मुख्य विद्युत आपूर्ति बंद कर दें। उन्होंने कहा कि कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, पानी की मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरणों को गीली जगह पर न रखें। किसी भी उपकरण का उपयोग करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उसके तार, प्लग और स्विच पूरी तरह सुरक्षित एवं सूखे हों। यदि किसी उपकरण में पानी चला गया हो तो उसे स्वयं चालू करने का प्रयास न करें। पहले किसी योग्य तकनीशियन से उसकी जांच कराएं, उसके बाद ही उपयोग करें। अवर अभियंता ने बताया कि आंधी-तूफान के दौरान विद्युत उपकरणों के प्लग निकाल देना सुरक्षित रहता है। बच्चों को खुले सॉकेट और बिजली के उपकरणों से दूर रखें तथा घर की वायरिंग, अर्थिंग और एमसीबी की समय-समय पर जांच कराते रहें। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी सावधानी बरतकर बरसात के मौसम में होने वाली अधिकांश विद्युत दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से विद्युत सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की विद्युत खराबी की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!