सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी मण्डल की संगठनात्मक बैठक एवं 22 जुलाई को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आ रहे प्रभारी मंत्री सोनभद्र हंसराज विश्वकर्मा के आगमन की तैयारी को लेकर नगर पंचायत के सभागार में शनिवार को एक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा आगामी 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में भव्य ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों’ का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में दुद्धी विधानसभा में भी बूथ सम्मेलन आयोजित होना है। सम्मेलन में प्रभारी मंत्री सोनभद्र का आगमन होगा और यह कार्यक्रम कृषि मंडी में आयोजित होना है। इस दौरान दुद्धी विधान सभा के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। वही अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने बताया कि बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए जीत का मंत्र देना आदि है। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने किया। इस दौरान बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन मण्डल प्रभारी विशाल पांडे जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी ,सभासद सुमित सोनी मनीष जायसवाल अजय चन्द्रवँशी ,पीयूष कसेरा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









