सोनभद्र। आगामी श्रावण माह एवं त्योहारों के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग द्वारा अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इस क्रम में रविवार, 19 जुलाई 2026 को 33 केवी हाईडिल लाइन की मरम्मत एवं पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। अवर अभियंता धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान 132 केवी उपकेंद्र छपका से प्रातः 10:30 बजे से लगभग चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते हाईडिल उपकेंद्र से संचालित सभी 11 केवी फीडर—न्यू कॉलोनी, मेन मार्केट, ब्रह्मनगर, सवेरा एवं रेलवे फाटक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शटडाउन के कारण पकरी, न्यू कॉलोनी, अंबेडकर नगर, चंडी होटल क्षेत्र, मेन मार्केट, ब्रह्मनगर, बढ़ौली, घुवास, विकास नगर सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग ने आश्वासन दिया है कि अनुरक्षण कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









