October 10, 2026 5:15 am

20 जुलाई से मां मेड़र माता मंदिर में विश्व शांति महायज्ञ व श्रीराम कथा महोत्सव, तैयारियां पूरी

सोनभद्र। (चोपन) धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के केंद्र के रूप में विख्यात चोपन नगर एक बार फिर भक्ति और सनातन संस्कृति के रंग में रंगने जा रहा है। चोपन गांव स्थित मां मेड़र माता मंदिर परिसर में 20 से 27 जुलाई 2026 तक विश्व शांति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार, परम पूज्य दिलीप महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, धर्म, त्याग एवं लोककल्याण के संदेशों का प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 20 जुलाई को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा चोपन बैरियर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मां मेड़र माता मंदिर (अल्ट्राटेक पानी टंकी परिसर) पहुंचेगी। वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों एवं जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। इस विराट धार्मिक आयोजन के आयोजक धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा हैं। संरक्षक मंडल में राजा मिश्रा, नागेश्वर गौड़, सुनील सिंह, श्यामा चरण गिरी, राजकुमार यादव एवं संतोष साहनी सहित अनेक समाजसेवी एवं श्रद्धालु आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। नगर के युवाओं और गणमान्य नागरिकों द्वारा भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि विश्व शांति महायज्ञ का उद्देश्य मानव कल्याण, विश्व शांति, सामाजिक समरसता तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यज्ञ एवं श्रीराम कथा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, धार्मिक जागरण और आध्यात्मिक चेतना का संचार किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा विश्व शांति महायज्ञ में हवन सामग्री एवं सहयोग अर्पित कर इस पुण्य अनुष्ठान के सहभागी बनने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!