October 10, 2026 5:15 am

सोनभद्र के 14 गांवों में जल्द लगेंगे बीएसएनएल के 4जी टॉवर, मोबाइल नेटवर्क की समस्या होगी दूर

सोनभद्र। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध के दूरस्थ क्षेत्रों में वर्षों से बनी मोबाइल नेटवर्क की समस्या अब जल्द ही दूर होने वाली है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के 14 गांवों में 4जी मोबाइल टॉवर स्थापित करेगा। इससे इन गांवों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क से वंचित हैं। कई स्थानों पर लोगों को फोन करने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है, जबकि इंटरनेट सेवा भी बाधित रहती है। इसका सीधा असर शिक्षा, स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं के लाभ पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल अधिकारियों के साथ बैठक कर नेटवर्क-विहीन क्षेत्रों की पहचान की गई है। प्रथम चरण में रॉबर्ट्सगंज तहसील के नगवां, दरमा, मड़कुरी और सांडसोत, घोरावल तहसील के ढोलो, सपही, अमिलीपोखर, मूर्तिया और देवगढ़ तथा दुद्धी तहसील के डूमा, जौराही, गंगहर, शिशवा और पतखिरना गांवों में 4जी टॉवर स्थापित किए जाएंगे। टॉवर लगाने का कार्य शीघ्र शुरू होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले चरण के बाद दूसरे चरण में दुद्धी तहसील के सोढ़ो, बिच्छी, कोटा और जोरकहू तथा ओबरा तहसील के पकरी, झरिया, कंधौरा, भरमहोरी, कनेहरा और बैरपुर गांवों में भी मोबाइल टॉवर स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इन गांवों को भी मोबाइल नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, ऑनलाइन सेवाओं तथा डिजिटल सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!