October 10, 2026 5:15 am

घड़ियाल ने 12 वर्षीय अनाथ बालक को बनाया निवाला, सरयू नदी में मचा हड़कंप

बहराइच (महसी) बहराइच जिले की महसी तहसील के बौंडी थाना क्षेत्र स्थित तिकुरी गांव में गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना में सरयू नदी में 12 वर्षीय बालक पर घड़ियाल ने हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान सुनील सिंह उम्र 12 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुनील बचपन से ही कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रहा था। करीब सात वर्ष पहले उसकी मां का निधन हो गया था और दो वर्ष बाद पिता का भी साया उसके सिर से उठ गया। परिवार में चार भाई-बहन हैं, जिनमें सुनील सबसे बड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर सुनील सरयू नदी के किनारे था, तभी अचानक घड़ियाल ने उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते घड़ियाल उसे नदी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद घड़ियाल को पकड़ लिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा घड़ियालों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!