सोनभद्र। (घोरावल) घोरावल के महावीर कॉलोनी निवासी अजय पटेल ने नीट-2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। अजय ने 720 में से 632 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3187 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मोहल्ले और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अजय की सफलता पर आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी राजेश सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में संतोष पाठक (एडवोकेट), संजय मिश्रा, डॉ. श्रीश, अरुण तिवारी, मनोज तिवारी, दिलीप विश्वकर्मा, प्रशांत सिंह, गोपाल गोविंद पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अजय की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: Pramod Gupta
Hello









