October 10, 2026 5:15 am

भव्य झांकियों के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति भाव से स्वागत

सोनभद्र। पिछले कई वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी रंगीला कांवर संघ के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रथयात्रा का शुभारंभ गुरुद्वारा के समीप से हुआ। इसके बाद यात्रा सिविल लाइन रोड, रेलवे क्रॉसिंग, धर्मशाला, चंडी होटल, शीतला मंदिर चौक और बढ़ौली चौराहा होते हुए पुनः गुरुद्वारा के समीप पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया तथा भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। रंगीला कांवर संघ के अध्यक्ष महेश कुमार सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष अग्रहरि, सभासद विनोद सोनी, संतोष कुमार सोनी, छोटक सोनी, डॉ. बांग्ला प्रसाद, चंदन सोनी, राहुल शर्मा, विजय सोनी, अंकित सोनी, कृष्ण सेठ (शंखनाद), ओम सोनी, राजू शेखर साह, यश केसरी, अमित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन के दौरान भक्ति गीतों, झांकियों और जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!