October 10, 2026 5:15 am

जमीनी विवाद में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस ने मुकदमा संख्या 149/2026, धारा 110, 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित तीन आरोपियों को बुधवार 16 जुलाई को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रंगलाल (60 वर्ष), जवाहर लाल (38 वर्ष) तथा राजेश कुमार (21 वर्ष) निवासी ग्राम बभनी, टोला रमईखोरी, थाना बभनी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को जमीनी विवाद के दौरान आरोपियों ने वादी चन्द्रमा सिंह निवासी ग्राम बभनी सड़क टोला के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों एवं डंडे से मारपीट की। सिर पर गंभीर चोट लगने से वादी का सिर फट गया और वह बार-बार बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे वादी के भाई चन्द्रबली के साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक मक्खन लाल, कांस्टेबल सुरेश कुमार तथा कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!