October 10, 2026 5:15 am

रिहंदेश्वर धाम से निकाली गयी भब्य जगन्नाथ शोभा रथयात्रा

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) परियोजना आवासीय परिसर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर से कल्याण केन्द्र तक गुरुवार को भव्य एवं दिव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम परियोजना प्रमुख संजय असाटी को मंदिर समिति के पदाधिकारी गण आगवानी करते हुए रथ तक लेकर आए। परियोजना प्रमुख का आगमन राजा की वेशभूषा में हुआ। यह क्षण आलौकिक एवं अविस्मरणीय बन गया।क्षेत्र के जाने-माने विद्वान पंडित शिवकांति दुबे ने विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा एवं भ्राता बलराम का पूजन करवाया। इस बीच भगवान जगन्नाथ की जय-जयकार से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। परियोजना प्रमुख ने पुष्प एवं पुष्पगुच्छ से सजे-धजे रथ के चारों ओर झाड़ू लगाया। उसके बाद रथ में लगे रस्से को खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ हीं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की जय-जयकार के साथ रथ को आगे बढ़ाने का काम किया। रथयात्रा प्रारंभ होते हीं इंद्र भगवान की कृपा से झमाझम बारिश होने लगी। भक्त जनों के अंदर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी श्रद्धालु अति उत्साह के साथ रथ को आगे बढ़ाते रहे और ढोल नगाड़ों के बीच जय-जयकार करते हुए आगे बढ़ते रहे। यह रथयात्रा परियोजना परिसर स्थित कल्याण केन्द्र तक निकाली गई।भगवान वहां विश्राम करेंगे। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक पी के नायक, जी सी साहु, चैतन्या, अभिनव कुमार जैन, संजय कुमार, आर के मित्तल, ए के जैन,मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, अमित सिक्दर, आर एन वर्मा, डीएवी के प्राचार्य राजकुमार, राकेश राय, एस एन पाठक आदि सक्रिय भूमिका निभाते दिखे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!