October 10, 2026 5:15 am

पुलिस ने तीन वारंटियों को भेजा जेल

– अवैध गतिविधियों और मारपीट के मामलों में लंबे समय से चल रहे थे फरार

​सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लंबे समय से तीन फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके घरों से दबिश देकर गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दियाथानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई थी।​ पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में थाना बीजपुर पर दर्ज मुकदमा से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में रामजनम पुत्र संत लाल तथा तेजबली पुत्र रामरतन जायसवाल शामिल हैं। दोनों आरोपी ग्राम पिंडारी के निवासी हैं जिन्हें सुबह उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।​ वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने वारंटी बेचनराम पुत्र स्वर्गीय रामदास उर्फ दासाराम को गिरफ्तार किया। कस्बा बीजपुर निवासी बेचनराम को सुबह करीब उसके घर से पुलिस टीम ने हिरासत में लिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!